कानपुर नगर -शनिवार को कानपुर के कमला नगर स्थित प्रसिद्ध जेके मंदिर के नजदीक अग्रवाल धर्मशाला में प्राउटिष्ट ब्लॉक, इंडिया (पीबीआई) का दो-दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हुआ। इसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, पंजाब, महाराष्ट्र आदि से 300 से अधिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं दो-दिवसीय इस अधिवेशन का उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष ए.के.भास्कर, राष्ट्रीय संयोजक आचार्य संतोषानंद अवधूत व अन्य पदाधिकारियों ने पीबीआई के संस्थापक श्री प्रभात रंजन सरकार की प्रतिकृति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया । इसके बाद प्रउत उद्बोधन गीत गाया गया अपने उद्घाटन भाषण में पार्टी संयोजक आचार्य संतोषानंद अवधूत ने कहा कि देश आज जिन समस्याओं से जूझ रहा है उनका समाधान मात्र नैतिक नेताओं द्वारा ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा आज हमारा देश मूल्यबोध क्षय की राजनीति का है, इसलिये पी.बी.आई. का उद्देश्य पूरे देश में नैतिक नेतृत्व को उभार सत्ता में लाना है पार्टी ए.के. भास्कर ने कहा कि आज व्यक्ति और व्यवस्था दोनों में ही विकृति आ चुकी है। इसलिए आज हम समाज का चहुँमुखी पतन देख रहे है। उन्होंने कहा कि पी.बी.आई. के पास व्यक्ति और व्यवस्था दोनों को ही ठीक करने का विस्तृत कार्यक्रम है उन्होंने कहा कि हर सरकार ने देश के 10 प्रतिशत लोगों के लिए ही काम किया है राष्ट्रीय महासचिव कान्हू चरण बेहुरा ने कहा कि सभी सरकारें पूंजीवादी केंद्रित अर्थव्यवस्था को पोषित कर रहीं हैं, और यही कारण है कि गरीबी, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार आदि बने हुए हैं। सिर्फ पीबीआई के समाजार्थिक दर्शन ‘प्रउत’ के पास इन समस्याओं का समाधान है उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी अधिक से अधिक उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी मुख्य अतिथि श्री गणेश तिवारी, नेशनल हेड, अमर उजाला ने कहा कि आज सता भ्रष्ट राजनीतिज्ञों और पूंजीपतियों के हाथों का खिलौना बन चुकी है। उनके अपवित्र गठबंधन ने देश के जल, जंगल, जमीन, खनिज आदि को मुट्ठीभर लोगों के हाथों में समेट दिया है, जिससे समाज चारों ओर तबाहीऔरअराजकता फैल गई है। पीबीआई की कृषि को उद्योग का दर्जा देने विकेंद्रीकरण की नीतियों और योजनाओं के बारे में पढ़कर लगता है कि श्री प्रभात रंजन सरकार द्वारा स्थापित पीबीआई ही भारतवर्ष का भविष्य है कार्यक्रम में प्राउटिष्ट निराला जी ने प्रउत गीत गाकर सभी को आंदोलित कर दिया यूपी राज्य इकाई के अध्यक्ष आर पी सिंह चौहान द्वारा मंच का संचालन किया गया!
प्राउटिष्ट ब्लॉक इंडिया द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन जे के धर्मशाला मे किया गया


















