Advertisement

यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार शातिर के पास से चोरी के 14 मोबाइल हुए बरामद

कानपुर

जीआरपी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार

शातिर के पास से चोरी के 14 मोबाइल हुए बरामद

एंकर–कानपुर जीआरपी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है,,जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है,,पकड़े गए चोर के पास से जीआरपी पुलिस ने चोरी के 14 मोबाइल फोन भी बरामद किए है,,

मामले का खुलासा करते हुए सीओ जीआरपी ने बताया कि एक युवक रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग साइड में सस्ते दामो में आने जाने यात्रियों को मोबाइल फोन बेच रहा था,,शक के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि रात में आने वाली ट्रेनों में चार्जिंग में लगे मोबाइल फोन को चोरी करके सस्ते दामो में बेच देता था,जीआरपी पुलिस ने युवक के पास से चोरी के 14 मोबाइल फोन बरामद किए है जिनमे से 2 मोबाइल चोरी की शिकायत जीआरपी में ही दर्ज है,,शेष मोबाइल के बारे में जीआरपी जानकारी इकट्ठा कर रही है वही पकड़े गए शातिर को विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज रही है,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh