Advertisement

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अपनी आवाज को बुलंद किया

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले एनसीआरएम यू कानपुर की समस्त शाखाओं वा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद यूनियन ने एनपीएस को रद्द करके पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कानपुर सेंट्रल प्लेटफार्म नंबर 1 जुलूस वह मीटिंग के माध्यम से भारत सरकार से एनपीएस को रद्द करके पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अपनी आवाज को बुलंद किया प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन एक गारंटेड पेंशन है जबकि नई पेंशन छलावा मात्र है जिसकी कोई गारंटी नही है और शेयर मार्केट पर आधारित है पुरानी पेंशन में कर्मचारी का पैसा नही कटता था लेकिन नई पेंशन योजना में वेतन का 10% कटौती होती है और उस पैसे को शेयर मार्केट में लगाया जाता है।नई पेंशन योजना में कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर परिवार को कोई पेंशन नही नई पेंसन योजना में सामाजिक कोई सुरक्षा नही है इसलिए हम नई पेंशन योजना को कभी भी स्वीकार्य नही कर सकते।और अगर सरकार हमारी मांगो को पूरी नही करती तो 2024 में पुरानी पेंशन देने वाले को ही वोट करेंगे ।और रेल का चक्का जाम करना पड़ा तो वो भी करेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh