समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में शास्त्री नगर स्थित काली मठिया से व्यापारी वाहन चेतना यात्रा निकाली गई। आरोप लगाते हुए व्यापार सभा नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार में व्यापारियों का व्यापार चौपट हुआ है। व्यापारी खून के आंसू रो रहा है। व्यापारियों को भाजपा की सरकार में परेशान किया जा रहा है। उनका शोषण किया जा रहा है। जिसके लिए समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने व्यापारी वाहन चेतना यात्रा निकालकर व्यापारियों को जगाने का काम किया है। व्यापारी वाहन चेतना यात्रा में व्यापारियों का समर्थन भी मिल रहा है। शास्त्री नगर काली मठिया से यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर शास्त्री नगर काली मठिया पर वापस आकर समाप्त हुई। मुख्य रूप से उपस्थित जितेन्द्र जायसवाल, सपा पूर्व महासचिव वरुण मिश्रा, मनोज चौरसिया, सतीश गुप्ता प्रदीप तिवारी, राम अवतार, उप्पल गुड्डू यादव, रसिक यादव गोलू, गौरव राय, आशीष सविता सनी गौतम अभिषेक चौरसिया सरदार सिद्दीकी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















