Advertisement

पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार ,मामले पर दोषी पुलिसकर्मियों पर हुई थी कार्यवाही

पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार ,मामले पर दोषी पुलिसकर्मियों पर हुई थी कार्यवाही बीते सोमवार को ग्वालटोली थाने की पुलिस ने चोरी के माल के साथ रौनक नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था,,,जिसके बाद अभियुक्त को ग्वालटोली थाने की हवालात में बंद किया गया,था वही मंगलवार को अभियुक्त रौनक ने पुलिस से शौच जाने का बहाना बनाया था जब पुलिसकर्मियों ने उसको लॉकअप से बाहर निकाला तो वो पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग गया था
लॉकअप से भागने का मामला जब पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने भागे अभियुक्त के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करते हुए उनको निलंबित कर दिया,,,वही ग्वालटोली पुलिस ने फरार चल रहे अभी तो रौनक को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया बीते 14 तारीख को चोरी के आरोप में अभी तो रोनक को गिरफ्तार किया गया था जो शौच करने के बहाने से पुलिस को चकमा देकर भाग गया था उसको पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके रिश्तेदारों के यहां से गिरफ्तार कर लिया है उसके ऊपर एक और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है साथ ही आरोपी रौनक पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh