Advertisement

रमजान और नवरात्रि व्रत रखने वाले बरतें सावधानियां

नवरात्र और रमजान का त्यौहार चिकित्स्कों ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है कानपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ मोहम्मद अहमद ने बताया कि मधुमेह गुर्दे की विफलता और हृदय रोग जैसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए खास सावधानियां बरतने की जरूरत है यह जरूरी है कि पुरानी बीमारी वाले रोगी विशेष रुप से जिन्हें अपनी बीमारी के इलाज के दौरान रोजाना दवा की आवश्यकता होती है उन्हें आहार और दवा की नियमों में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहिए जो डायबिटीज हार्ट पेशेंट रोजा रखना चाहते हैं न्यू सावधानी बरतने की जरूरत है और किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें इस दौरान डॉ मोहम्मद अहमद ने कहा कि गुर्दे रोग की बीमारी से ग्रसित मरीजों को खाली पेट नहीं रहना चाहिए और हो सके तो उन्हें नवरात्रि का व्रत और रोजा नहीं रखना चाहिए और समय-समय पर डॉक्टरों की सलाह ले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉक्टर मोहम्मद अहमद के अलावा उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh