Advertisement

पूर्व नगर अध्यक्ष का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में जवाहर नगर स्थित कैंप कार्यालय पर सपा पूर्व नगर अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। पूर्व नगर उपाध्यक्ष मिंटू यादव ने कहा कि संजय सिंह हमेशा पार्टी के हित में कार्य करते हैं। छोटे बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं। पद पर रहने पर तो सभी पार्टी के कार्यकर्ता याद रखते हैं। लेकिन संजय सिंह पद से हटने के बाद भी उन कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हैं जिसका जीता जागता उदाहरण पूर्व नगर अध्यक्ष का जन्मदिन हैं  । पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मेरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित है। और पार्टी में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम हमेशा हम इसी प्रकार से करते रहेंगे। पद पर रहने पर तो सभी याद करते हैं पद जाने के बाद जो सम्मान करें उसे सच्चा समाजवादी कहते हैं। मुख्य रूप से उपस्थित संजय सिंह, मोईन खान, मिंटू यादव, अजय शुक्ला हिमांशु सिंह प्रदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh