— भागवत सत्संग सुनने से सोया भाग्य जाग जाता है …
— मानस को धोने वाला ग्रंथ है राम चरित मानस और भाग्य चमकाने वाला भागवत
कानपुर 31 मार्च । श्रीमद्भागवत महापुराण का श्रवण करना भी बड़े भाग्य का फल है। भागवत कथा का जो श्रवण करता या करवाता है उसे सात जन्मों के पुण्य की प्राप्ति होती है। जिस पौधा लगाने पर वह धीरे-धीरे वृक्ष बनता है। इसके बाद फल देना शुरू करता है। ठीक इसी तरह भागवत कथा श्रवण से ही भाग्य, पुण्य एकत्रित होता है। कई जन्मों के पुण्य के प्रभाव से ही भागवत कथा श्रवण करने का लाभ मिलता है यह अमृत वचन क्रपाधाम मंदिर प्रांगण में 31 मार्च से 7 अप्रैल तक चल श्री मद भागवत कथा के प्रथम दिवस वृंदावन से पधारे भागवताचार्य डा०श्याम सुंदर पारासर जी महाराज ने कहे। उन्होंने कथा प्रसंग के प्रथम दिवस “भागवत महात्म” पर प्रसंग नारद संवाद की व्याख्या करते हुए कहा कि आज हर कोई लक्ष्मी का आनंद चाहता है पर भक्ति माता के दो पुत्रों ज्ञान वैराग्य को कोई नहीं चाहता इसके लिए नारद जी ने स्वयं सम्पूर्ण श्रष्टि में भ्रमण किया तो पृथ्वी पर बद्री नाथ में जाकर संकादिक ऋषियों से जाकर उत्तर मिल सका। जिस प्रसंग में नारद जिनको ऋषि गणों ने कहा जीवन का सत्संग सत्कर्म है और सत्कर्म ही श्री मद भागवत पुराण का श्रवण है ।जिसने इसको आत्म साद कर लिया मानो उसका जीवन सफल होगया।
कथा व्यास पाराशर जी ने वेदों को व्याख्या करते हुए कहा है कि वेद वृक्ष है और उनमें से निकली भगवत उसका फल है दोनो के महत्व अलग अलग है ठीक उसी प्रकार दूध और उससे निकले घी का स्वाद अर्थ और फल प्रथक प्रथक है ।सत्संग से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य जाग्रत होजाता है जन्म जन्मांतर का अज्ञान समाप्त होजाता है जिस प्रकार सूर्य कि एक किरण के उदय होने से अंधकार समाप्त होजाता है ठीक उसी प्रकार मनुष्य में विवेक भगवत सत्संग से ही उदय होता है।
कथा प्रसंग के प्रथम दिवस प्रातः काल 7 बजे से राज संतोष मेमोरियल सोसाइटी एवं क्रपाधाम मंदिर परिवार के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा कलश एवं श्री मद भागवत पोथी यात्रा निकाली गई जो की शास्त्री नगर परिक्षेत्र में भ्रमण कर कथा प्रांगण पर वापस आई ।
आज की कथा का शुभारंभ आयोजन समिती एवं क्रपधाम परिवार के अध्यक्ष सुनील कपूर एवं राजीव चतुर्वेदी द्वारा भागवत पुराण की आरती उतार कर शुभारभ हुआ आज की कथा में वर्षा होने के बावजूद संकणो की संख्या में भक्त गण कथा सुनने जनपद के कोने कोने से आए भक्त श्रोता गण कथा कथा भजन सुनकर झूम झूम कर नृत्य करते हुए भावविहोर होउठे ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राज संतोष मेमोरियल सोसाइटी कृपा धाम मंदिर श्रीमद भागवत कथा अयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील कपूर ,राजीव चतुर्वदी ,आचार्य प्रमोद तिवारी ,पंकज झां, सुमित कपूर ,कुणाल अरोरा,ईशान गुलाटी,सात्विक कपूर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।


















