Advertisement

चार दिवंगत देहदानियों को “युग दधीचि सम्मान”

तन समर्पित, मन समर्पित, और यह जीवन समर्पित-चाहता हूं देश की माटी तुझे कुछ और भी दूं ” इन पंक्तियों को साकार करते हुये युग दधीचि देहदान अभियान के अन्तर्गत अपनी देह की वसीयत देश के नाम कर जाने वाले चार दिवंगत देहदानियों को आज जी. एस. वी. एम. मेडिकल कालेज के एल. टी. 3 सभागार में ” युग दधीचि सम्मान” से विभूषित किया गया, सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र परिजनों ने स्वीकार किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ पू. महापौर कै. जगतवीर सिंह द्रोण ने किया, उन्होंने कहा कि महर्षि दधीचि की परम्परा में देहदान करने वालों को विश्व मानवता सदैव याद रखेगी। मुख्य अतिथि विधायिका बहन नीलिमा कटियार ने देहदानियों के परिजनों को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र से विभूषित करते हुये उनके साहस एवं समर्पण की सराहना की। अध्यक्षता करते हुये एडवोकेट श्री सन्तोष कुमार अग्रवाल ने अभियान को हर सम्भव सहयोग का वचन दिया, विशिष्ट अतिथि आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. पंकज गुलाटी ने भी अपने विचार रखते हुये देहदानियों को नमन किया। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष पं. शेषनारायण त्रिवेदी ‘पप्पूजी एवं पार्षद पं. महेन्द्र पाण्डेय ‘पप्पू जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आभार एनाटमी विभाग से डा. प्रमोद कुमार ने व्यक्त किया। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि विगत 5 फरवरी को अशोक नगर निवासी सुश्री सुमन श्रीवास्तव, 12 फरवरी को काहू कोठी निवासी श्रीमती उमा मिश्रा, 12 फरवरी को फीलखाना निवासी श्रीमती करुणा चतुर्वेदी एवं 22 मार्च को टी.पी. नगर निवासी श्री मोहन लाल गुप्ता का निधन होने पर इन सभी की पार्थिव देह मेडिकल कालेज को दान की गई हैं इस प्रकार अब तक कुल 255 देहदान हो चुके हैं। कार्यक्रम का समापन शान्तिपाठ के साथ अभियान की महासचिव माधवी सेंगर ने किया | यहाँ चिकित्सा छात्रों के साथ-साथ श्री अनिल राय, रवि तिवारी, प्रकाश धवन, जय मिश्रा, घनश्याम शुक्ल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh