Advertisement

सिया राम मय सब जग जानी …. : कथा व्यास डा.श्याम सुंदर पाराशर

 

— …जीविका जीवन के लिए और जीवन जानकी नाथ के लिए है….

— …..जब हर जीव में भगवान के दर्शन होना भागवत दर्शन की पी.एच.डी. है.

– हर परस्थिति में शांत रहने वाला ही संत है….कथा व्यास परासर

कानपुर 2 अप्रैल । श्रीशुकदेव माया रूपी जगत में भगवान की प्राप्ति के प्रसंग को सुनाते हुए कहते हैं । भगवान् कि ही माया है की यह सारा जगत् स्नेह की रज्जु से बंधा हुआ है पंचभूतों से बना हुआ अनात्मा शरीर रिश्तों के बंधन से बंधा है। यह प्रसंग फजलगंज स्थित क्रपाधाम मंदिर में चलरही 8 दिवसीय श्रीभागवत कथा के तृतीय दिवस वृंदावन से पधारे कथा व्यास डा. श्याम सुंदर पारासर जी महाराज ने कहे । उन्होंने कहा की इस संसार में सब माया के बंधन में बंधे हुए है यहां न किसी का कोई पति है, न पुत्र है और न तो सम्बन्धी ही है। मोह ही मनुष्य को नचा रहा है । जो नाते एक दिन आपको त्याग देंगे इसलिए भगवान की भक्ति में मन लगाना चाहिए । और उनकी भक्ति का मार्ग भी सहज नहीं इसके लिए दृढ़ विश्वास का होना आवश्यक है। कथा व्यास परासर जी ने कहा की पंच कमेंद्रियां और पंच ज्ञानेंद्रियां मिलकर जीवन के 10 घोड़े आपके जीवन रथ को खींचते है । जीवन को लोलुपता को तज कर ईश्वर को पाने के लिए आपको इंद्रियों को जितना होगा तभी भगवत प्राप्ति संभव है । संसार बहुरंगी है यहां सज्जन और दुर्जन दोनो का निवास है पर परमात्मा को समस्त जीव के भीतर देख पाने वाला व्यक्ति ही विराट ध्यान के बल पर प्रभु का सानिध्य प्राप्त कर पाता है । ठाकुर जी पर अटूट विश्वास हो तो वे हर विग्रह में आपको चमत्कार दिखाकर अपनी उपस्थिति का आभास करा देते है हर जीव में भगवान को देखने वाला व्यक्ति भक्ति की शिक्षा में पीचडी की उपाधी पा लेता है
दूसरे प्रसंग में जीवन जीने कि कला पर पर बोले की भोजन और भजन एक ही राशि के शब्द है भोजन में मात्रा है पर भजन में नही इसलिए भजन अधिक करने पर भी नुकसान नहीं लाभ होता है पर भोजन में एक मात्रा है उसे मात्रा अनुसार लेना चाहिए अधिक लेने से नुकसान होता है जीवन जीविका के लिए है लेकिन जीविका जीवन के लिए नही जीवन जानकी नाथ के लिए है।
आज तृतीय दिवस की कथा का शुभारंभ आयोजन समिती एवं क्रपधाम परिवार के अध्यक्ष सुनील कपूर एवं राजीव चतुर्वेदी एवं गोविंद नगर विधान सभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा सम्मलित होकर भी भागवत पुराण की आरती उतार कर आज की कथा का शुभारभ किया । इस अवसर पर संकणो की संख्या में कथा श्रवण करने जनपद के कोने कोने से आए भक्तगणों से प्रांगण खचाखच भरा हुआ था । कथा प्रसंग के मध्य में जब व्यास जी ने कथा भजन सुनाए तो श्रोता भक्त भक्ति भाव में विभोर कर झूम झूम कर नृत्य करने लगे ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राज संतोष मेमोरियल सोसाइटी कृपा धाम मंदिर श्रीमद भागवत कथा अयोजन समिति के पंकज झां, सुमित कपूर ,कुणाल अरोरा,ईशान गुलाटी,सात्विक कपूर कमल मिश्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh