Advertisement

घाटमपुर में मतांतरण का मामला आया सामने

कानपुर – घाटमपुर में एक बार फिर से मतांतरण का मामला सामने आया है,जहां पर पत्नी द्वारा पति पर दबाव बनाने पर पति ने घाटमपुर थाने पहुचकर इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है.वही पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि मतांतरण के लिए मना करने पर उसकी पत्नी मुकदमे में फ़साने की धमकी भी दे रही है.

जानिए क्या है पूरा मामला

बताते चले कि बीते समय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घाटमपुर क्षेत्र में गाँव गॉव घरो में संचालित हो रही चर्च पर कार्रवाई की मांग उठाई थी.जिस पर पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी,जहां जाच में पुलिस ने नगर स्थित एक चर्च से स्टडी मटेरियल समेत अन्य दस्तावेज भी बरामद किए थे.पुलिस ने मामले की जांच करने के दौरान आरोपी पास्टर को सलाखों के पीछे भेज दिया था.

पीड़ित पति ने शिकायती पत्र देते हुए लगाया यह आरोप

रविवार शाम घाटमपुर थाने पहुंचकर कानपुर देहात के मिश्रियापुर गांव कल्याणपुर कानपुर के रहने वाले राहुल विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया,कि वह कानपुर में एक जूता फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है. घर पर पत्नी साधना और एक छ वर्षीय बेटी खुशी है. पीड़ित पति के अनुसार उनकी शादी 12 फरवरी 2016 में हुई थी, उन्होंने बताया की बीते एक माह पहले उनकी पत्नी साधना की तबीयत खराब रहती थी, जिसके चलते उसकी पत्नी एक माह पहले अपने मायके घाटमपुर के रामसारी गांव स्थित अपनी बेटी खुशी के साथ चली आई थी.जहां गांव में उनके चाचा की बेटी दीपा शर्मा ने उनकी पत्नी को घाटमपुर नगर स्थित एक चर्च में ले जाना शुरू कर दिया. जिससे साधना की तबीयत में सुधार हुआ.एक माह बाद जब साधना बेटी खुशी के साथ अपने पति के पास कानपुर वापस लौटी,तो उसने घर से भगवान की फ़ोटो व मूर्तियों को बाहर करने को कहा. जिस पर दोनो के बीच झड़प होना शुरू हो गई.जिस दौरान साधना ने अपने पति राहुल से सपरिवार चर्च में चलने को कहा. जिस पर राहुल ने चर्च जाने के लिए मना कर दिया.जिस दौरान साधना बेटी खुशी को लेकर मायके लौट आई और मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी.जिसकी शिकायत उसने साधना के पिता से की ,तो उन्होंने भी उसे चर्च में प्रेयर करने को कहा. जिसकी शिकायत युवक ने घाटमपुर थाने पहुंचकर की.जहां पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

युवक को दिया गया रुपयो का लालच

राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि जब वह घाटमपुर के रामसारी स्थित अपनी ससुराल पर पहुंचा और अपनी पत्नी साधना को समझाने का प्रयास किया, तो वहां पर पतारा कस्बा रिश्तेदार आशीष कुमार, वंदना पत्नी आशीष कुमार, उषा देवी पत्नी श्री राम ससुर समेत तरुन व पास्टर प्रकाश सोनारे, गीता सोनारे, राजेश संखबार समेत जगराम पास्टर ने उसे मतांतरण करने के लिए पचास हजार रुपए का लालच दिया.

पुलिस ने बताया यह

मामले में कानपुर डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि मामला अभी सज्ञान में नही आया है. घाटमपुर थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh