Advertisement

बेकनगंज में इमारत के बेसमेंट में स्थित दो रेडीमेड की दुकानों में अचानक लग गई आग

शहर की तंग गलियों व घने इलाकों में केडीए की अनदेखी के चलते बन रही बहुमंजिला इमारते अब जानलेवा साबित होती जा रही हैं। अभी बांसमंडी के 5 कांप्लेक्सो में लगी आग ठीक से बुझ भी नहीं पाई थी कि बेकनगंज जैसे घने इलाके में नियमों की अनदेखी कर बनाई गई मंजिली इमारत के बेसमेंट में स्थित दो रेडीमेड की दुकानों में अचानक आग लग गई। इस आग से दुकान के अंदर रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि यह इमारत अभी हाल में ही बनाई गई है। और ईद के चलते दुकानदारों ने बेसमेंट में जो दुकाने ली हैं उन में लाखों का माल भर दिया था। यह तो ऊपर वाले का शुक्र था कि समय रहते आसपास के लोगों ने देख लिया और तत्काल ही दुकानदार को सूचना देने के साथ ही समरसेबल व अन्य संसाधनों से आग पर काबू पाया। वैसे सूचना मिलने पर मौके पर तत्काल ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि इस आग से लाखों रुपए का माल जलकर स्वाहा हो गया है ।आसपास के लोगों का यह भी मानना है कि अगर इस तरीके से पतली गलियों या घने बाजारों में बहुमंजिला इमारतें बनी और उनमें फायर ब्रिगेड के मानकों का ध्यान ना रखा गया तो वह दिन दूर नहीं जब शहर के लगभग सभी क्षेत्र आग के मुहाने पर बैठे होंगे। और कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh