Advertisement

…सद्गुण संपन्न होने के लिए संत सत्संग जरूरी है.

पाप के दागों को धोने के लिए प्रभु सुमिरन का साबुन चाहिए …. : कथा व्यास डा.श्याम सुंदर पाराशर

— …सद्गुण संपन्न होने के लिए संत सत्संग जरूरी है….

— ….वस्तु की शक्ति ज्ञान की अपेक्षा नहीं रखती वह अपना गुण आभास करा ही देती है…

– ….कथा के चतुर्थ दिवस कान्हा के जन्मोत्सव पर जम कर थिरके श्रोतागण …

कानपुर 3 अप्रैल । जो पापी मनुष्य दूसरो का धन , जमीन वा स्त्री का हरण करते है । उनको इसी धरती और मृत्युपरांत नर्क भोगना तय है। शुकदेव जी कहते है । पौराणिक ग्रन्थ गरुड़ पुराण में 36 प्रकार के नर्कों का वर्णन मिलता है,जो की व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार इन अलग-अलग नर्कों में उन्हें असहनीय सजा दी जाती है। अगर इस सजा बचना है तो भगवत भक्ति में लीन हो जाइए ।तब कल्याण होगा यह प्रसंग सोमवार को फजलगंज स्थित कृपाधाम मंदिर 8 दिवसीय श्री मद भागवत कथा चतुर्थ दिवस वृंदावन से पधारे भागवताचार्य कथा वाचक डा. श्याम सुंदर पाराशर ने कहे । उन्होंने पाप से मुक्ति के शुकदेव जी के प्रसंग की व्याख्या करते हुए कहा की जिस प्रकार संसार के अंधकार को एक दीपक दूर नहीं कर सकता वह भुवन भास्कर सूर्य के प्रकट होने पर ही जाता है उसी प्रकार जीवन में जाने अंजाने हुए पाप दान पुण्य से नही बल्कि निसदिन पालना हार श्री हरि के सुमिरन से होता है । *कथा व्यास परासर जी कहते है जीवन के दाग कों धोने वाला साबुन नंद नंदन भगवान के सुमिरन कीर्तन है । जिसके आपके अंतर मन से छूते ही सारे पाप के दाग धूल जाते है ।
*कथा प्रसंग के बाद धूमधाम से कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया जिसमे आज के दिवस सुंदर झाकी में समिति की महिलाओ द्वारा कान्हा के विग्रह की आरती उतार कर संकणों की संख्या में धूमधाम से भगवान के भजनों को गाकर पुष्प वर्षा कर जन्मोत्सव मनाया और 56 भोग के साथ माखन मिश्री, वस्त्र एवं खिलौने अर्पित किए गए जिन्हें कथा उपरांत भक्तो में वितरित किया गया । यह जानकारी समिती के व्यवस्थापक आचार्य प्रमोद तिवारी ने बताया की आज कथा के चतुर्थ दिवस की कथा का शुभारंभ आयोजन समिती एवं क्रपधाम परिवार के अध्यक्ष सुनील कपूर एवं राजीव चतुर्वेदी एवं दांडी आश्रम मौनी घाट से डा० उदीतानंद ब्रह्मचारी , समाज सेवी डा० शैलेंद्र दीक्षित एवं श्रमिक नेता राम जी त्रिपाठी ..द्वारा आयोजन में सम्मलित होकर भी भागवत पुराण की आरती उतार कर आज की कथा का शुभारभ किया । इस अवसर पर संकणो की संख्या में कथा श्रवण करने जनपद के कोने कोने से आए भक्तगणों से प्रांगण खचाखच भरा हुआ था । कथा प्रसंग के मध्य में जब व्यास जी ने कथा भजन सुनाए तो श्रोता भक्त भक्ति भाव में विभोर कर झूम झूम कर नृत्य करने लगे ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राज संतोष मेमोरियल सोसाइटी कृपा धाम मंदिर श्रीमद भागवत कथा अयोजन समिति के व्यवस्थापक आचार्य प्रमोद तिवारी , पंकज झां, सुमित कपूर ,कुणाल अरोरा,ईशान गुलाटी,सात्विक कपूर कमल मिश्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh