Advertisement

गुड फ्राइडे पर ईसाई समाज ने यीशु मसीह को किया याद

कानपुर। गुड फ्राइडे पर आज ईसाई समाज ने यीशु मसीह को याद किया। चर्चों में विशेष आराधना हुई। यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने से पहले उनकी सात वाणियों को पढ़ा गया। यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाने की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। इससे पहले ईसाई समाज ऐश वेडनसडे से चालीस रोजों की शुरुआत करते हैं। गुड फ्राइडे से एक दिन पहले माउंडी थर्सडे मनाया गया। इस दिन यीशु ने अपने 12 शिष्यों के पैर धोए थे। यीशु का अनुसरण करते हुए चर्चों में पादरियों ने लोगों के पैर धोए। शहर के सभी गिरजाघरों में दोपहर को विशेष आराधना हुई। सूली पर यीशु की सात वाणियों का वर्णन किया गया। वहीं 9 अप्रैल को ईस्टर मनाया जाएगा। सूली पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में ईस्टर मनाया जाता है। ईस्टर पर सुबह तड़के ईस्टर डॉन सर्विस होगी। इस दौरान ईसाई समाज मोमबत्ती लेकर चुन्नीगंज स्थित कब्रिस्तान व क्राइस्ट चर्च इंटर कालेज ग्राउंड पहुंचेंगे। ईस्टर पर यीशु के दोबारा जीवित हो उठने की खुशी में गीत भी गाए जाएंगे। एलएलजेएम चर्च सिविल लाइन में पास्टर जेजे ऑलिवर, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक महासभा नगर अध्यक्ष संजीव सायलस, अंजलि सायलस, अमन राज सायलस, हर्ष राज साइलस, काजल बरकेट,वीरा सिंह,संजय सायलस, आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh