Advertisement

कानपुर 12 अप्रैल । पुलिस जिसकी खाती है केवल उसी की सुनती है, बाकियों को प्राथमिकी दर्ज तक नहीं करती, बस टरकाती ही रहती है।
उपरोक्त वक्तव्य थाना ककवन, कानपुर नगर की राजरानी पत्नी स्व0 रामसनेही के पुत्र शिवम उर्फ मनीष की 10 मार्च, 2023 को हुई हत्या के सम्बंध में उसके अधिवक्ताओं ने कही। अधिवकताओं ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 10 मार्च को शाम 6 बजे मनीष को मुहल्ले के ही निवासी हिमांशू उर्फ बड़े पुत्र सुधीर कुमार और प्रियांशू उर्फ टिंकू पुत्र नीरज कुमार होली की पार्टी देने के बहाने मनीष को बुलाकर मोटरसाइकिल नम्बर-यू0पी0 78, एफ0एस0 7574 से ककवन कस्बे में ले गए। शाम 7:30 बजे तक शिवम के घर न आने पर छोटी बहन ने भाई को फोन किया तो फोन भाई की जगह हिमांशू ने उठाया और कहा कि तुम्हारा भी अभी पार्टी में है, साथ ही यह कहा कि बहुत फोन करके बड़ी भाई वाली बनी है। फिर फोन बंद हो गया।
7 :40 पर हिमांशू का फोन आया कि तुम्हारे मनीष का एक्सीडेंट हो गया है सरकारी अस्पताल आ जाओ।
अस्पताल जाने पर वहां कोई नहीं मिला पता चला कि हैलट कानपुर गए हैं। हैलट में हालत गंभीर होने के कारण 18 मार्च को मृत्यु हो गई।
अधिवक्ता गण मौके पर गए, लेकिन उन लोगों को वहां किसी एक्सीडेंट होने का प्रमाण नहीं मिला। साथ गए हिमांशू व प्रियांशू को कहीं खरोंच तक नहीं आईं। इन सभी को शक है कि मनीष की हत्या किसी भारी भरकम हथियार से की गई है। साथ ही पुलिस व प्रसाशन की आपसी सांठ-गांठ होने के कारण पुलिस एफआईआर दर्ज करने में अब तक पीड़ित परिवार को टरका रही है। पीड़ित परिवार और बिलखती मां अपने एकलौते कमासुत बेटे को खोने पर पथराई आंखों से पुलिस से न्याय की आशा लगाए है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh