Advertisement

वैशाखी पर गुरुद्वारा संकट हरण दुख निवारण सरसैया घाट पर अमृत संचार

वैशाखी पर गुरुद्वारों में धार्मिक दीवान सजाए गए। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरु का लंगर भी हुआ सुबह से ही गुरुद्वारों में मत्था टेकने के लिए संगत का तांता लगा रहा खालसा पंथ की स्थापना पर भी प्रकाश डाला गया गुरुद्वारा संकट हरण दुख निवारण सरसैया घाट पर सुबह नितनेम का पाठ किया गया। भाई गुरुदेव सिंह ने खालसा मेरो रूप है खास, खालसे में हऊ करों निवास व हर जन सिमरहु हृदय राम, हर जन कऊ आपदा निकट न आवे शब्द गायन से संगत को निहाल किया दोपहर में गुरु का अटूट लंगर हुआ रविंदर सिंह ने दरबार साहिब का माडल देकर सभी को सम्मानित किया गया इस दौरान प्रधान इंदरजीत सिंह, सरदार रविंदर सिंह, रिंकू, विधायिका नीलिमा कटियार, सुरेश अवस्थी, सांसद सत्यदेव पचौरी, नीतू सिंह, अजीत सिंह छाबड़ा आदि लोग उपस्थित रहे सरसैया घाट स्थित गुरुद्वारा संकट हरण दुख निवारण में भी सृजना दिवस मनाया गया गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया गया रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh