Advertisement

शिब्बू अंसारी का ताबड़तोड़ जनसम्पर्क, मिला अपार जनसमर्थन

अंडरग्राउंड बिजली के खिलाफ मुकदमे वापस लेकर जनता से किया धोखा- शिब्बू अंसारी
– कम्पनी से लाखों रुपये लेकर वापस लिया मुकदमा, विरोधियों के आरोपों का दिया करारा जवाब
– शिब्बू अंसारी का ताबड़तोड़ जनसम्पर्क, मिला अपार जनसमर्थन

कानपुर। चमनगंज वार्ड 107 के कांग्रेस प्रत्याशी और निवर्तमान पार्षद राशिद महमूद शिब्बू अंसारी ने रविवार को ताबड़तोड़ जनसम्पर्क किया। मुहल्लों और प्रमुख हातों में मिले समर्थन के बाद उन्होंने फ़हीमाबाद में हसीना बाजी हाते की मजार पर हाजिरी लगाकर चादर चढ़ाई। इसके बाद एक सभा में बोलते हुए विरोधियों के आरोपों का जवाब दिया।

शिब्बू बोले इसी वार्ड से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी इल्जाम लगा रहे हैं कि पार्षद चाहते तो चमनगंज में अंडरग्राउंड बिजली न होती। ये सरासर झूठ है, जिसे माना नहीं जा सकता। पिछली सपा सरकार में चमनगंज समेत 25 वार्डों में ये लाइन पड़ी है। सरकार की योजना का विरोध उस सरकार के विधायक नहीं कर सके। बाबूपुरवा में भी अंडरग्राउंड बिजली की लाइन पड़ी। बल्कि इल्जाम लगाने वालों ने इलाक़ाई लोगों के नाम पर हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल किया। फिर उस कम्पनी से लाखों रुपये वसूलकर इलाके के 300 लोगों के आधार कार्ड झूठ बोलकर मांगे और मुकदमा वापस ले लिया। इसके सबूत और दस्तावेज इलाक़ाई लोगों को दिखा देंगे। शिब्बू ने कहा कि इल्जाम लगाने वाले हारे हुए लोग जुआ, सट्टा, ब्याज का काम करते हैं। बिल्डिंगों पर कब्जा करते हैं। चूड़ी वाली मस्जिद के इमाम के हुजरे वाली जगह को भी कब्जा कर लिया फिर रुपये लेकर खाली किया। शिब्बू ने कहा कि ये उनका पांचवां चुनाव है। पिछले 10 साल से पार्षद हूं। अगर इलाके शहर का कोई भी व्यक्ति ऐसा आकर कह दे कि मैंने किसी से रुपये, जमीन या बिल्डिंग कब्जाई या कोई भी गलत काम किया तो आज की तारीख से चुनाव से पीछे हट जाएंगे। विरोधी अपनी हार होते देख बौखला गए हैं।
फ़हीमाबाद हाते में शिब्बू ने कहा कि अल्लाहताला ने एक पार्षद की क्षमताओं से ज़्यादा काम उनसे करा लिया है। इसके बाद भी हाते में कुछ जगह पानी की समस्या ई है, ये उन्हें मालूम है। चुनाव जीतने के बाद ये समस्याएं भी इंशाअल्लाह दूर हो जाएंगी।
शिब्बू का नाला रोड, बर्फखाना, मुद्दी पान चौराहा, हुमांयू बाग, फ़हीमाबाद मस्जिद के सामने और बगल का हाता, नफीसा बाजी का हाता समेत पूरे वार्ड का दौरा किया। जहां इलाक़ाई लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और अपनी दुआओं से नवाज़ा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh