Advertisement

युवा चरित्र उत्थान हेतु सीएसजेएम विश्वविद्यालय एवं इस्कॉन कानपुर की उत्कृष्ट पहल

 

युवाओं में श्रीमद भगवतगीता के माध्यम से युवाओं में आंतरिक क्षमता को सुदृढ़ बनाने हेतु माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आज दिनांक 09 मई 2023 दिन मंगलवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय एवं इस्कॉन कानपुर के मध्य एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर किया गया। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि एम ओ यू का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में आने वाले छात्र छात्राओं को भगवत गीता के संदेश के माध्यम से एक तनावमुक्त, नशामुक्त सकारात्मक जीवन प्रदान करना है। इस एमओयू के द्वारा सीएसजीएम विश्व विद्यालय में इस्कॉन द्वारा एक गीता क्लब की स्थापना की जाएगी, जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय के युवाओं हेतु नियमित भगवतगीता सत्रों का आयोजन करते हुए विभिन्न कार्यक्रम एवं कई वैल्यू एडेड कोर्सेज जैसे सेल्फ डेवलपमेंट वर्कशॉप, मेमोरी मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट इत्यादि भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न समाज सेवी कार्य जैसे पुस्तक वितरण,भोजन वितरण, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं विकास आदि की सकारात्मक पहल भी की जायेगी।
साथ ही साथ विश्वविद्यालय में एक गीता पार्क के माध्यम से गीता के ज्ञान की एक प्रदर्शनी बनाए जाने पर भी सहमति बनी जो पूरे कानपुर के लोगों के लिए सालों-साल आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी।
इस उत्कृष्ट कार्यक्रम के सुअवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. नीरज सिंह, निदेशक-सी डी सी प्रो. आर. के. द्विवेदी, यूआईईटी की निदेशक डॉ. बृष्टि मित्रा, चीफ वार्डन डॉ. अनुराधा कलानी, विश्वविद्यालय छात्रावास के सभी वार्डन, इस्कॉन कानपुर यूथ-फोरम के इंचार्ज श्रीमान नीलमणि कृष्ण प्रभु जी, श्रीमान अंकुर प्रभु जी एवं श्रीमान प्रशांत प्रभु जी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन कंप्यूटर एप्लीकेशन्स के विभागाध्यक्ष एवं शिवा जी पुरुष छात्रावास के वार्डन प्रो. रॉबिन्स पोरवाल के द्वारा किया गया। एम ओ यू साइन करने के बाद इस्कॉन कानपुर द्वारा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में श्रीमदभागवतम पुराण, श्री चैतन्य चरितामृत एवं श्रीमदभागवत गीता की कई पुस्तकें दान में दी गईं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh