Advertisement

निशप्रीत बनी प्रेसिडेंट, वर्षा सेक्रेटरी

मंगलवार को स्वरूप नगर स्थित एक होटल में आयोजित डीवास क्लब की इंस्टॉलेशन सेरिमनी में क्लब की नए पदाधिकारी घोषित हुए जिसमें निशप्रीत कौर प्रेसिडेंट बनी, वर्षा महेश्वरी सेक्रेटरी, पारुल खन्ना जॉइंट सेक्रेटरी, ट्रेजरर नविता वासन बनी । चेयरपर्सन का पद इस बार भी विनती सेठ ने संभाला । इस इंस्टालेशन सेरिमनी की थीम महिला सशक्तिकरण रखी गई थी, जिसमें सभी ने समाज में नए आयाम स्थापित कर रहीं महिलाओं को उदाहरण मानते हुए व अपनी दक्षता को पहचान कर समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ने की प्रतिज्ञा ली । कार्यक्रम में विनती सेठ, निशप्रीत कौर, पारुल, सपना समेत सभी सदस्याएं मौजूद रहीं ।

Reporter-Swapnil Tiwari

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh