Advertisement

इम्प्लाइज स्टेट इंश्योरेन्स कॉरपोरेशन इम्प्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सेक्रेटरी जनरल, ऑल इंडिया ई.एस.आई.सी.इम्प्लाइज फेडरेशन नीरज कुमार का स्वागत किया गया

कानपुर। सर्वोदय नगर स्थित इम्प्लाइज स्टेट इंश्योरेन्स कॉरपोरेशन इम्प्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में सेक्रेटरी जनरल, ऑल इंडिया ई.एस.आई.सी.इम्प्लाइज फेडरेशन नीरज कुमार का स्वागत किया गया। उडीसा में संपन्न हुए ऑल इंडिया ई.एस.आई.सी. इम्प्लाइज फेडरेशन के चुनाव में नीरज कुमार की टीम भारी मतो से निर्वाचित हुई है। इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री राजेश सिंह एवं अध्यक्ष अनंत त्रिपाठी द्वारा स्वागत समारोह में उपस्थित व्यक्तियो को सूचित किया गया कि नीरज कुमार उत्तर प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं तथा वह उत्तर प्रदेश से आने वाले पहले सेकेटरी जनरल हैं। यह उत्तर प्रदेश के लिए बेहद गर्व का विषय है। सम्मान करने वालो में श्री मृदुल कुमार, मो.आमिर, रूपाली बाजपेई, योगेश सिंह,हर्षित द्विवेदी, श्री आरसी. पाठक, अमोल पाण्डे, प्रशांत बाजेपई इत्यादि रहे।

Reporter-Sumit Kumar

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh