Advertisement

सफाईकर्मी की मौत पर परिजनों ने किया प्रदर्शन

कानपुर। नगर निगम के जोन 2 में तैनात सफाईकर्मी राकेश उम्र 55 वर्ष हाईवे के किनारे सफाई कर रहा था। उसी दौरान एक आज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। आसपास खड़े लोगों ने इसकी जानकारी सफायी नायक को दी। जिसके बाद घायल को उपचार के लिये काशीराम अस्पताल ले गये। जहां हालत गंभीर देख हैलट अस्पताल भेजा गया। सफायीकर्मी को समय से उपचार ना मिलने से उसकी मौत हो गयी। उसके साथियों ने परिजनों को जानकारी दी। लापरवाही से आक्रोषित परिजनों ने शव को नगर निगम के मुख्य द्वार पर रखकर करीब तीन घंटा हंगामा किया साथ ही 10 लाख रूपये और एक नौकरी की मांग करने लगे। मुख्यमंत्री के प्रोग्राम के चलते तीन घंटा अधिकारी टालमटोल करते रहें। करीब तीन घंटे के अपर नगर आयुक्त पहुंचे। परिजनें से मिलकर बात की और उनकी मागों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं अपर नगर आयुक्त ने बताया कि ढेड़ लाख की चेक और पत्नि को दो दिन में भर्ती दी जायेगी। साथ ही नगर निगम के स्टाफ का वेतन काटकर जो भी सहायता होगी वह की जायेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh