Advertisement

शताब्दी ट्रेन रोकने जा रहे कार्यकर्ताओ को घंटाघर में पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर: मुल्क को तोड़ने और नफरत की आग में झोंकने की साजिश के तहत पैगम्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सललल्लाहु अलैहे वसल्लम की शान मे यति नरसिंहानन्द सरस्वती द्वारा की गई तौहीन के खिलाफ एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की अगुवाई में घंटाघर चौराहे से शताब्दी ट्रेन रोकने जा रहे कार्यकर्ताओ को पुलिस ने चौराहे पर ही किया गिरफ्तार, व नज़रबंद करके जाने से रोक दिया गुस्साएं पदाधिकारियों ने घंटाघर चौराहे पर जमकर नारेबाजी की प्रदर्शन की सूचना पर सेन्ट्रल स्टेशन को पूरी तरह से चाक चौबंद कर दिया घंटाघर चौराहे के चारो ओर भारी फोर्स तैनात कर दिया गया प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व गृह मंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस कमिश्नर कानपुर के माध्यम से भेजा गया प्रदर्शन मे नरसिंहानन्द को गिरफ्तार करो, तौहीने रिसालत बर्दाश्त नहीं, पैगम्बरे इस्लाम का यह अपमान नही सहेंगे नही सहेंगे, नफरत फैलाने वालो रासूका लगाओ आदि तख्तियाँ लिए हुए थे और नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि पिछले कई सालों से इस्लाम धर्म के विषय में जहर उगलने का सिलसिला शुरू हुआ है। मुख्य रूप से उपस्थित हयात ज़फर हाशमी, हाफिज़ मो फैसल जाफरी, हाफिज़ मो नदीम, मौलाना सालिम मिस्बाही, मौलाना हस्सान क़ादरी, जावेद मो खान, फिरोज़ अन्सारी, हाफिज़ ज़ुबैर कादरी, आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh