Advertisement

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने जिला पंचायत चुनाव में प्रत्यासी जिताने के लिए नियुक्त किए प्रभारी

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन त्रिपाठी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश इंटक कांग्रेस यूथ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव द्विवेदी द्वारा कानपुर नगर ग्रामीण के अंतर्गत एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया और प्रदेश अध्यक्ष गौरव द्विवेदी द्वारा प्रदेश के सभी जिला पंचायत सीटो पर इंटक कांग्रेस द्वारा प्रभारी नियुक्त कर कांग्रेस पार्टी के लिए अधिक मात्रा में वोट कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से कांग्रेस के समर्पित प्रत्यासियों के पक्ष में अधिक से अधिक वोट कराने की अपील की। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप विजय सिंह मर्तोलिया, राजीव द्विवेदी, तुफैल अहमद खान, नरेन्द्र चंचल कुशवाहा, अमित शुक्ला, नीरज कठेरिया, अमन कटियार, हरून खान, शीलू शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh