Advertisement

अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग को लेकर लॉयर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ,,,

मुख्तार अंसारी के सहयोगी रहे शूटर संजीव जीवा की हत्या के बाद कानपुर कचहरी के अधिवक्ता आक्रोशित है,,, इसी के चलते अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग को लेकर लॉयर्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा,,, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित रविंद्र शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता लंबे समय से अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम की मांग करता चला आ रहा है,,, प्रदेश में अधिवक्ताओं को लेकर कई घटनाएं अब तक सामने आई है,, बावजूद इसके अब तक अधिनियम लागू नहीं हो सका है,,, उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुई संजीव जीवा की हत्या के बाद सभी अधिवक्ता गण अतिरिक्त सुरक्षा की मांग करते हैं,,,जिस तरह मेटल डिटेक्टर आदि की आडंबर न्यायालय परिसर में है यह अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए नाकाफी है !

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh