Advertisement

जिला अस्पताल में फिर सक्रिय हुए एमआर, डॉक्टर बाहर से करा रहे एक्स-रे

कानपुर: जिला अस्पताल में फिर सक्रिय हुए एमआर, डॉक्टर बाहर से करा रहे एक्स-रे जिला अस्पताल में सक्रिय दलालों और एमआरओ पर प्रतिबंध लगाया गया था,,, कुछ दिनों तक तो यह व्यवस्था सुचारू रूप से चली लेकिन अब फिर से एमआर सक्रिय हो गए हैं,,, ओपीडी में डॉक्टर के बजाय एमआर पर्चे पर दवाई लिख रहे,,,
पहली तस्वीर चेस्ट के फीजियेशन डाक्टर सर्वजीत सिंह की है,,,जिनकी ओपीडी में एमआर मरीजों के पर्चे पर दवा लिख रहा है,,,मीडिया के सवाल करने पर वो अस्पताल से नदारद हो गया,,,
दूसरी तस्वीर चेस्ट रोग विशेषज्ञ डाक्टर एस एन बाजपई की है,,,जोकि मरीज पर बाहर से एक्स-रे कराने का दबाव बनाते हुए दिखाई दे रहे है,,,
यह हाल तब है जब सूबे के मुखिया सरकारी अस्पतालों में मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा करते है,,,लेकिन यह तस्वीरे कुछ और ही बयां कर रही है,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh