Advertisement

दिल्ली में चोरी करके भागे दो शातिर चोर क्राइम ब्रांच ने दबोचे

कानपुर-दिल्ली के महरौली क्षेत्र में एक फ्लैट के ताले चटका कर वहां से ज्वेलरी चुराकर भाग निकले दोनों शातिर चोरों को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की क्राइम ब्रांच ने थाना चकेरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। चोरो के पास से दिल्ली में चोरी किया गया माल बरामद हुआ है।
अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर व थाना चकेरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों सदस्यों ने 06 जून को दिल्ली के महरौली क्षेत्र में सनातन सिंह के फ्लैट के ताले चटका कर ज्वेलरी पार कर दी थी। सूचना मिली कि अपराध शाखा कमिश्नरेट कानपुर नगर व थाना चकेरी पुलिस के संयुक्त आपरेशन से पकड़े गए चोरो के गिरोह से दो अभियुक्तों की पहचान पंकज गुप्ता , फारुक उर्फ चुनमुन को मुखबिर की सूचना पर घेराबन्दी करके गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh