Advertisement

कानपुर: सपा विधायक ने किया अनोखा विरोध, तरणताल में किया जल प्रवास

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कानपुर के नानाराव पार्क में तरणताल बनाया गया था,,,जिसका उद्घाटन यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किया था,,,लेकिन दो महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी तरणताल को जनता के लिए खोला नहीं गया,,,जिसको लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने इसके विरोध में जल प्रवास किया,,,सपा विधायक अमिताभ बाजपेई करीब एक घंटे से ज्यादा जल प्रवास करते रहे,,,इस दौरान तरणताल के बाहर मौजूद उनके समर्थक उनकी हौसला अफजाई करते रहे,,,
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा की जब मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन कर दिया था,,,तो जनता के लिए इसको खोला क्यों नहीं जा रहा है,,,कानपुर के अधिकारी मुख्यमंत्री की अवहेलना कर रहे है,,,ऐसे दोषी अधिकारियो को दंड मिलना चाहिए,,,|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh