कानपुर। चुनाव के समय से पार्टियों में दल बदल का दौरा खत्म होने के बाद कांग्रेस से पार्षद ने अपनी पार्टी के पूर्व विधायक और वर्तमान नगर अध्यक्ष के उपर गंभीर आरोप लगाया।
कानपुर के वार्ड 73 कांग्रेस से पार्षद नूरैन अहमद ने शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होने अपनी पार्टी के पूर्व विधायक सोहेल अंसारी और नगर अध्यक्ष नौशाद मंसूरी के उपर गंभीर आरोप लगाया है। पार्षद ने बताया कि चुनाव के दौरान नगर अध्यक्ष और पूर्व विधायक उनके ऑफिस में नहीं आये और उनका चुनाव प्रचार नहीं करवाया। विधायक ने चुनाव के समय टिकट कटवाकर निर्दलीय प्रत्याशी को टिकट दिलवाया। प्रत्याशी का कांग्रेस पार्टी से टिकट काटने के बावजूद पूर्व विधायक ने उसी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करवाया। पार्षद ने बताया कि जो नेता पार्टी से जुड़ा हो वह तन-मन से पार्टी के लिये काम करे जिससे पार्टी आगामी चुनाव में मजबूत होकर चुनाव लड़े। लेकिन कुछ नेता पार्टी में रहकर अन्य लोगों के साथ चुनाव प्रचार करते नजर आते है। वही पार्षद ने बताया कि इस मामले की जांच हाई कमान कर रहा है, उन्हे उम्मीद है कि उनको न्याय मिलेगा। इसी संबंध में जब नगर अध्यक्ष नौशाद मंसूरी से बात की गयी तो उन्होने बताया कि पहली बात अनुशासन से नगर अध्यक्ष की शिकायत नहीं करनी चाहिये। बिना साक्ष्य के कोई शिकायत मान्य नहीं होती है। शिकायत को गुटबाजी बताया है।


















