कानपुर
कानपुर में एक महिला की कार से कुचल कर हत्या कर दी गई पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई इसमें दिख रहा है कि महिला बेटों के साथ ठेला लेकर जा रही है उसके पीछे बेटा चल रहा है तभी कार महिला को पीछे से टक्कर मार देती है टक्कर से महिला कार के बोनट में फंस जाती है इसके बाद आरोपी ने कार नहीं रोकी महिला 50 मीटर तक फंस चली गई महिला के बेटे और आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई घटना 8 जून की है पुलिस ने आज इस घटना का खुलासा कर दिया पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या रंजिश में पड़ोसी ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर जानकर की थी उसे हत्या को हादसा दिखाने के लिए महिला को कार से रौंदा था फिलहाल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि लक्ष्मी रतन कॉलोनी निवासी जयंती मरियमपुर हॉस्पिटल के सामने जूस का ठेला लगाती थी उनके दो बेटे अजीत और अमित इस काम में हाथ बताते थे 8 जून की रात बेटों के साथ घर वापस लौट रही थी वह जैसे ही मरियमपुर अस्पताल के सामने से घर की तरफ निकली तभी कार सवार ने महिला को रौंदा गंभीर रूप से घायल जयंती ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया बेटे ने शक के आधार पर बगल में जूस का ठेला लगाने वाले मनोज के खिलाफ नजीराबाद थाने में हत्या और अवैध वसूली समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस ने मनोज को हिरासत में लेकर जांच शुरू की नगर निगम के कंट्रोल रूम से चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो वह कार से रेकी करता नजर आया इसके बाद पुलिस ने उसे सख्ती से पूछताछ की तो जुर्म कबूल कर लिया मनोज ने पुलिस को बताया कि उसने अपने तीन दोस्तों के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था हत्याकांड को हादसा दिखाने के लिए कार का इस्तेमाल किया था कार की नंबर प्लेट भी हटा दी थी।
महिला की कार से कुचल कर हत्या


















