Advertisement

दिव्यांगों को सक्षम बनाने का प्रयास, सहायक उपकरण हुए वितरित

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों हेतु एडिप योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण का आयोजन किया गया,,,सामाजिक अधिकारिता के इस शिविर में भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने शिरकत की,,,उन्होंने दिव्यांगों के उत्थान की बात करते हुए उपकरण का वितरण किया,,,एडिप योजना के अंतर्गत चिन्हित किये गए 227 दिव्यांगों को लगभग 54 लाख कीमत के 429 सहायक उपकरण वितरित किए,,,
इस अवसर पर भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि दिव्यांगों को सहायक उपकरण देकर उनको सक्षम बनाया जा रहा है,,,उन्होंने बताया की यह पहला चरण है, इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे,,,उन्होंने कहा की दिव्यांगों को सक्षम बनाने का जो काम किया जा रहा है,,,वो काफी अच्छा और एक सराहनीय प्रयास है,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh