Advertisement

कानपुर में SNK पान मसाला मालिक समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

कानपुर में SNK पान मसाला मालिक समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल कन्नौज के अब्दुलपुर गांव में रहने वाले सीताराम के मुताबिक उनका 22 वर्षीय बेटा SNK फैक्ट्री में काम करता था। उनका आरोप है कि, 6 महीने से उसे सैलरी नहीं दी जा रही थी। 7 जून के दिन फैक्ट्री मालिक ठेकेदार नीटू से कहा सुनी हो गयी। जिसके बाद फैक्ट्री मालिक गुड्डू व ठेकेदार नीटू मकान मालिक राजेश ठाकुर और उसके गुंडों ने उसके साथ मारपीट की घटना का अंजाम दिया। और फिर उसे फैक्ट्री की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गिरने की वजह से गंभीर चोटों के निशानों की पुष्टि हुई है। अब मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर  फैक्ट्री मालिक गुड्डू ठेकेदार नीतू और मकान मालिक राजेश ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh