Advertisement

नकली आयुर्वेदिक शक्ति वर्धन दवा बनाने का पकड़ा गया कारखाना

कानपुर। जाजमऊ में गोपाल हर्बल के नाम से नकली कंपनी में पुलिस व मेडिकल टीम ने छापा मारा। कंपनी नकली शक्ति वर्धक दवाएं बनाती है। इस कंपनी में दवाओं के 4 ब्रांड की दवाई बनाई जा रहीं थी। गोपाल हर्बल के मालिक दबेल सिंह शेट्टी की हरियाणा में दवा की कंपनी है। दवाओं में गड़बड़ी  मिलने पर दबेल सिंह सेठी ने थाना जाजमऊ में शिकायत किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि जाजमऊ के परदेवन पुरवा स्थित एक किराये के मकान में आपकी कंपनी की नकली दवाई बनाने की फैक्ट्री चल रही है। जब पुलिस को मौके पर लेकर पहुंचे तो हर्बल कंपनी की भारी मात्रा में नकली दवाएं व रेफर व दवाएं बनाने की मशीन भी पकड़ी गई। वहीं मौके मिलते ही नकली शक्तिवर्धक दवाएं बनाने वाला संचालक फरार हो गया। दवेल सिंह शेट्टी के वकील एस. एच. वर्धन ने बताया कि गोविंद नगर क्षेत्र में भी इनकी कंपनी के नकली दवाएं बनाने वाले 2022 में 4 चार लोग पकड़े गए थे जो अभी भी जेल में हैं। वकील के अनुसार आरोपी शिवम, मनीष, गोपाल मित्तल, अमित, पन्ने सिंह व मुख्य संचालक फरार हो गये हैं। पुलिस के अनुसार भारी मात्रा में दवाई बरामद की गयी। मामले की जांचकर आगे कार्रवाई की जायेगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh