Advertisement

कानपुर बिजली कटौती से जनता में है आक्रोश, सपा विधायक ने केस्को एमडी को दिया ज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती और हो रहे बिजली फाल्ट से गर्मी में जनता काफी परेशान है,,,बिजली कटौती से जनता को हो रही परेशानी से केस्को को अवगत कराने के लिए सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने केस्को एमडी को ज्ञापन देकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की,,,विधायक अमिताभ बाजपेई का का कहना था कि बिजली कटौती के साथ ही फाल्ट और ट्रिपिंग की संख्या अधिक है,,,जिससे जनता काफी आक्रोशित है,,,इसलिए केस्को एमडी को ज्ञापन देकर बिजली समस्या को दुरुस्त करने करें,,,
उन्होंने बताया कि केस्को एमडी को सुझाव दिए गए है कि बिजली कटौती की सूचना जनता को मिलनी चाहिए,,,और पानी सप्लाई के समय बिजली की ट्रिपिंग ज्यादा हो रही है,,,जिससे पीने के पानी का संकट भी हो रहा है,,,इसलिए जनता की समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन दिया गया है,,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh