Advertisement

कानपुर के ई रिक्शे अमरनाथ यात्रा को बनाएँगे सुगम , पूजन के बाद रिक्शे और सामग्री रवाना

कानपुर । कानपुर के ई रिक्शे अमरनाथ यात्रा को सुगम बनाएँगे इसी उद्देश्य से आज कानपुर से पांच ई रिक्शा बालटाल के लिए रवाना हुए …. शिव सेवक समिति संस्था की ओर से जाने वाले यह ई रिक्शा यात्रियों को गंतव्य तक निशुल्क पहुंचाएंगे…. देश में पहली बार 2022 मे कानपुर से ई रिक्शे की व्यवस्था की गई थी….. इसी क्रम में आज दूसरे वर्ष भी ट्रक के माध्यम से 5 ई रिक्शा , भोजन सामग्री , दवाइयां , गद्दे , कंबल भेजे गए …एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व विधायक रघुनन्दन भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर सामग्री को रवाना किया … एमएलसी अरुण पाठक और पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के मुताबिक बाबा अमरनाथ यात्रा में यूं तो बड़ी संख्या में लंगर की व्यवस्था होती है और देश भर से संस्थाएं में पूर्ण सहयोग करती हैं , लेकिन शिव सेवक समिति कानपुर की ओर से 2022 में पहली बार ई रिक्शा का प्रबंध किया गया था , जिसके माध्यम से बाबा शिव के भक्तों को यात्रा में काफी सहयोग हुआ था इसी के मद्देनजर दूसरी बार भी अबकी पूरे उत्साह के साथ रिक्शे और सामग्री रवाना की गयी हैं… संस्था के महामंत्री रत्नेश वर्मा के मुताबिक रिक्शे की परमिशन होने में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा जी का पूरा सहयोग मिला था….आज कानपुर से पूजन पाठ के बाद हरी झंडी दिखाकर दिखाकर या ई-रिक्शा भोजन सामग्री रवाना की गई
महामंत्री शीलू वर्मा, घनश्याम दस अग्रवाल, तेज बहादुर वर्मा, अशोक बाजपेयी, अनिल चतुर्वेदी , अनुज यादव , मनोज जयसवाल,आलोक सचान, परशु शुक्ला , सतेंद्र वर्मा, कमल वर्मा, शौर्य सिंह, श्याम जी तिवारी, सभाजित सिंह, सचिन त्रिपाठी, संदीप शर्मा मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh