Advertisement

गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ के प्रधान हरजीत सिंह कालडा ने की प्रेस वार्ता

 

प्रधान गोलको को नहीं खोलने दे रहे है। मैं इस समाचार का खंडन करता हूँ यह कहना है कि अध्यक्ष हरजीत सिंह कालडा का। हम हमेशा गोलक खोलने के लिए तैयार है। जब भी गोलक खोलने का प्रयास किया जाता है तो विपक्षी ट्रस्टीगढ गोलक खोलने का विरोध करते है और अराजकता फैलाते है। यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान कही गई। बताया गया कि नवम्बर माह में अराजकता व गुंडागर्दी को रोकने के लिए पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था। मैंने स्वयं एक माह पूर्व गोलक खुलवाने मे अड़चने दूर करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था,इसलिए यह आरोप बेबुनियाद है की अध्यक्ष गोलक नहीं खुलवाने देना चाहते।
गुरुद्वारा में दान पात्र तोड़ कर रक़म चुराने की घटना से गोलक खोलने की प्रक्रिया सामान्य थी और इसका पूरा रिकॉर्ड मौजूद है। गोलक ट्रस्टी व संगत के सामने खोली जाती है। गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ के प्रधान हरजीत सिंह कालड़ा ने बताया कि आत्मजीत सिंह पिंकी जिनके विरुद्ध गोलक चोरी की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल है और जेल भी जा चुके है आज भी उनके कमरे मे गोलक चोरी की रक़म मौजूद है और पुलिस द्वारा कमरा सील किया गया है।
जिसकी वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित है । वही आत्म जीत सिंह पिंकी ट्रस्टी गोलक की चाभी की माँग करते हैं।
आत्मजीत सिंह पिंकी ने पुरानी चोरी कि गई रक़म को कमरे में रखा हुआ है और नयी गोलको की चाभीयो की माँग करते है। श्री कालड़ा ने यह भी बताया कि जिन लोगों के ऊपर गोलक चोरी का मुकदमा है और पुरानी चोरी की गई रकम भी उनके पास है। तो क्या उनको नयी गोलको की चाबियाँ दी जा सकती है। आरोप लगाया जाता है कि दानपात्र सामने रखे गये है और सफ़ेद चादरों से ढके गये है इस संबंध में मेरा कथन है कि जब पूर्व में एक गोलक साइड में रखा गया था तो उसको तोड़ कर चोरी कर ली गई थी । अध्यक्ष होने के नाते इस धनराशि की सुरक्षा करना मेरा कर्तव्य है। इसलिए समस्त गोलको को गुरु महाराज व संगत के सामने रखा गया है और सभी CCTV कैमरे के सामने है।
जब भी गोलक खोलने का प्रयास किया जाता है तो गोलक चोरी में शामिल लोग अराजक तत्वों व अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा में आकर गुंडागर्दी व अराजकता फैलाते है। उच्चअधिकारियों से माँग की जा रही है कि अराजकता गाली गलौज व गुंडागर्दी करने वालो के विरुद्ध जमानत खारिज करवायी जाये व कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि गुरुद्वारे की मर्यादा बहाल रहे।
यहां तक कहा गया है कि संगत व अध्यक्ष के बीच विवाद है यह बिलकुल गलत है। सिख धर्म में संगत का स्थान गुरु के बराबर होता है इसलिए संगत से विवाद कोई प्रश्न ही नहीं उठता । विवाद केवल ट्रस्टियों के बीच में आपस में विवाद है । मेरी ओर से गोलक खोलने पर कोई रोक नहीं है और सिख धर्म में संगत का स्थान सर्वोच होता है मै गुरु की संगत के सामने नतमस्तक हूँ। उन्होने अपील करते हुए कहा कि गोलको में रखी गई सारी रकम पूजनीय बाबा मोहन सिंह जी की अमानत है इसे शीघ्र से शीघ्र बैंक में जमा करवाना चाहिए ऑन कैमरा लाइव स्ट्रीमिंग के साथ रिकॉर्डिंग होनी चाहिए और ट्रस्टियों व संगत के सामने गोलक खोली जानी चाहिए। मेरी पूजनीय बाबा मोहन सिंह जी के चरणों में अरदास है कि सभी ट्रस्टियों को सदबुद्धि प्रदान करे ताकि यह समस्या का समाधान हो सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh