कानपुर, 18 जून। उत्तर प्रदेश बैंक ऑफ बड़ौदा एंप्लाइज यूनियन कानपुर का प्रांतीय अधिवेशन एवं आम सभा की बैठक प्रेसिडेंट होटल, कानपुर में संपन्न हुई जिसमें चुनाव अधिकारी श्री विपिन राव द्वारा आम चुनाव कराकर श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव कानपुर को अध्यक्ष एवं श्री करुणेश शुक्ला लखनऊ को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया सभा का शुभारंभ अरविंद शुक्ला महामंत्री जीएसएलआई, कानपुर ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए किया सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री श्री करुणेश शुक्ला ने बताया की फेडरेशन ने बैंकिंग प्रबंधन से पांच दिवसीय बैंकिंग करने, कंपैशनेट अप्वाइंटमेंट करने, बैंक में नई भर्तियां करने, पेंशन पुनर्गठन करने, बैंक को बड़े घाटे में डालने वाली एवं ऋण न वापस करने को प्रोत्साहित करने वाली नई एनपीए नीति और उच्चाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के प्रति भेदभाव पूर्ण एवं गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के संबंध में अपनी मांगे रखी हैं उन्होंने सदस्यों का आवाहन किया कि बैंकों के निजीकरण संबंधित प्रयासों का विरोध करने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें जो भी आंदोलनात्मक कार्यक्रम संगठन द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में चलाए जाएं उन्हें पूर्ण रूप से सफल बनावें संगठन के महामंत्री एवं अध्यक्ष द्वारा सर्वश्री राजेश रोड्रिक, लखनऊ, राकेश कुमार श्रीवास्तव, लखनऊ, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या धाम, अरुण तिवारी, अंबेडकरनगर, अस्मित, कानपुर, अनिल कुमार श्रीवास्तव, लखनऊ, एस के सिंह, प्रयागराज, एस बी सिंह, प्रतापगढ़, आर के दीक्षित, अयोध्या धाम, राजाराम शुक्ला, अयोध्या धाम, के के पांडेय, लखनऊ, साकेत खत्री, झांसी, मनीष त्रिपाठी, प्रयागराज, नरेंद्र कुमार, लखनऊ, तुषार मुखर्जी, कानपुर एवं महेंद्र कुमार, कानपुर का माल्यार्पण कर एवं उपहार प्रदान करके, उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया अंत में अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सदस्यों को प्रदेश की सुदूर शाखाओं से कष्ट सहकर सभा में सहभागिता करने अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान करने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया श्री खालिद वली ने अच्छी खान-पान व्यवस्था एवं बैठक के सफल आयोजन के लिए कानपुर इकाई को सभी सहभागियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैंक ऑफ बड़ौदा एंप्लाइज यूनियन कानपुर का प्रांतीय अधिवेशन एवं आम सभा की बैठक


















