Advertisement

बड़ौदा यूपी बैंक के सैकड़ों कर्मचारियों का जोरदार धरना प्रदर्शन

19 एवं 20 जून हड़ताल के तहत आज काकादेव स्थित बड़ौदा यूपी बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एंप्लाइज यूनियन द्वारा हड़ताल रखते हुए क्षेत्रीय कार्यालय के सामने सैकड़ों कर्मचारियों ने धरना एवं जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सगुण शुक्ला ने कहा कि भारत सरकार को अविलंब हस्तक्षेप करते हुए न्यूनतम रूप से रिक्त 3000 पदों पर भर्ती करनी चाहिए जिससे करोड़ों ग्रामीण ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवा मिल सके और नौकरी देने के बारे में भी कार्य होने के संकेत समाज में जाना चाहिए कानपुर नगर की 65 शाखाओं में जबरदस्त स्टाफ की कमी है जिसकी वजह से स्टाफ भारी दबाओं में अपना कार्य कर रहे हैं उपरोक्त स्थितियो पर गंभीरता ना दिखाने पर शीघ्र ही अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी जुलाई महीने में आवाहन किया जा चुका है विगत 3 वर्षों से उपरोक्त तीनों ग्रामीण बैंक में किसी भी वर्ग में नई भर्ती नहीं की गई है जबकि 2000 से ज्यादा सेवामुक्त हो चुका है। 500 से ज्यादा वर्तमान वित्तीय वर्ष में सेवानिवृत्त होने जा रहा। धरने पर प्रमुख पदाधिकारी केंद्रीय सदस्य संजय गुप्ता विकास सिंह योगेंद्र यादव मनीष अवस्थी मनीष सिंह विशाल अनूप बीडी यादव नागेंद्र कनौजिया राज शुक्ला आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh