माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यूपी के 3 जनपदों में नवनिर्मित “वैकल्पिक विवाद समाधान भवन” एडीआर भवनों का इ-लोकार्पण किया गया,,,
यह जानकारी जिला विधिकव सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर के सचिव ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर माननीय न्यायमूर्ति श्री गोविन्द माथुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग, से मुख्य न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कर कमलों द्वारा यूपी के 3 जनपद कानपुर नगर , महोबा व ललितपुर में एडीआर भवनों का विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया,,,
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश एवम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरपी सिंह के अलावा अन्य न्यायमूर्ति एवं समस्त न्यायिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण जनपद न्यायालय कानपुर नगर के एडीआर केन्द्र पर उपस्थित रहे,,, इसके अंतर्गत कोविड 19 की नियमावली का भी पूर्णता अनुपालन किया गया,,।
Senior Reporter-Kamal Mishra


















