Advertisement

घाटमपुर मे खेल खेल मे किशोर की गला दबाकर हत्या,क्रिकेट मे आउट होने पर किशोरो के बीच हुआ विवाद

घाटमपुर मे खेल खेल मे किशोर की गला दबाकर हत्या:क्रिकेट मे आउट होने पर किशोरो के बीच हुआ विवाद, गुस्से मे किशोर का गला दबाया हुई मौत

घाटमपुर के रहटी डेरा गांव मे क्रिकेट खेलने के दौरान आउट होने पर किशोरो के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से मे एक किशोर ने किशोर का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जिसके बाद मैच खेल रहे साथी मौक़े से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन किशोर को आनन फानन घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजनें के साथ घटना की जांच पड़ताल मे जुटी है।

क्रिकेट मे आउट होने को लेकर हुआ विवाद, गुस्से मे किशोर का दबाया गला मौत, पुलिस जांच मे जुटी

घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहटी डेरा गांव निवासी मोहन सिंह ने बताया की उनका 15 वर्षीय बेटा सचिन गांव के किनारे स्थित मैदान मे गांव निवासी अपने साथियो के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। इस दौरान क्रिकेट मे सचिन ने साथ खेल रहे किशोर को आउट कर दिया। इस बात को लेकर उसका साथ मैच खेल रहे गांव के रहने वाले एक किशोरो से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई की किशोर ने गुस्से मे आकर सचिन का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। जिसके बाद किशोर मौक़े से भाग निकले। ग्रामीणों ने विवाद की जानकारी परिजनों को दी। मौक़े पर पहुंचे परिजन किशोर को आनन फानन एम्बुलेंस की मदद से घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजनें के साथ घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। मामले मे घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया की किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी को बुलाने और आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस ने समझाया

घाटमपुर सीएचसी से परिजन किशोर का शव गांव लेकर पहुंचे जहां पर उन्होंने शव उठने से पहले कानपुर जिलाधिकारी को बुलाने के साथ हत्यारोपी किशोरो की गिरफ़्तारी की मांग शुरू कर दी। मौक़े पर पहुंचे घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने परिजनों को कार्रवाई करने और आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी का आश्वासन देकर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले मे घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया की क्रिकेट मे आउट होने पर गुस्साए किशोरो ने किशोर का गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरो की तलाश की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh