कानपुर रविवार वार्ड-43 (नवाबगंज- परमियापुरवा – विकास नगर) के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद राज किशोर यादव ने अपने वार्ड 43 क्षेत्र में एक निजी मैरिज हॉल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही सुन्दरकाण्ड पाठ एवं जन सम्मान समारोह एवं प्रीतिभोज में क्षेत्रीय जनता ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों में प्रेमलता कटियार सलिल विश्नोई महापौर कानपुर प्रमिला पांडे,नीलिमा कटियार जैसे दिग्गज नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सुंदरकांड का सुंदर पाठ सामूहिक रूप से किया गया प्रभु श्री राम वाह हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर पार्षद राज किशोर यादव ने क्षेत्रीय जनता का धन्यवाद किया वह अपने सहयोगियों को भी अपनी जीत का श्रेय दिया।
समस्त जनता वार्ड – 43 नवाबगंज, परमियापुरवा, विकास नगर की जनता को राजकिशोर ने पटका पहना कर स्वागत किया।
जन-अभिवादन में सुन्दरकाण्ड पाठ एवं जन सम्मान समारोह


















