Advertisement

विश्व योग दिवस पर सांसद ने किया योग,बताए फिट रहने के टिप्स

कानपुर के रतन लाल नगर के एक निजी होटल में स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित योग शिविर में कानपुर लोकसभा से सांसद सत्यदेव पचौरी ने विश्व योग दिवस पर सैकड़ों लोगों के साथ योग किया। इसके साथ ही योग की प्रक्रियाओं को निरंतर प्रतिदिन करने के लिए समाज को जागरूक भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्वभर के लोग योग की महत्ता को समझ रहे हैं ।
और भारत से प्रेरित होकर योग ध्यान साधना की ओर आगे बढ़ रहे हैं। भारत के शहरों में ही नही बल्कि गांव गांव तक योग के प्रति जागरूकता आई है। योग एक ऐसी शक्ति जो शरीर को फिट रहने के साथ साथ बड़े बड़े घातक रोगों से मुक्ति दिलाने का कार्य करती हैं। इसके साथ सांसद ने अपने फिट रहने का कारण उनकी दिनचर्या में योगाभ्यास को बताया और कहा की समाज के हर वर्ग को नित्यप्रति योग करना चाहिए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh