घाटमपुर के बम्बा मे मिला युवक का शव: दोस्त के साथ उसकी बहन के ससुराल जा रहा था युवक, दोस्त लापता परिजनों ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
घाटमपुर के राठिगांव के पास स्थित बम्बा मे युवक का शव पड़ा मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना जानकारी दी। मौक़े पर पहुंचे परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही घटना की जांच पड़ताल मे जुटी है।
नहर मे मिला युवक का शव दोस्त लापता, पुलिस कर रही जांच
घाटमपुर थाना क्षेत्र के राठिगांव के पास स्थित बम्बा मे एक युवक का शव बाइक समेत पड़ा मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बम्बा से बहार निकाला पर युवक के पास से कोई आईडी नहीं मिली पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर से परिजनों को सूचना दी। तब युवक की शिनाख्त फतेहपुर जिले के रसिया गांव निवासी 22 वर्षीय रिजवान पुत्र बेनी के रूप मे हुई। रिजवान मुंबई मे प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रिजवान की शादी बीते चार मई को बहुवा आजाद नगर निवासी शहाना के साथ हुई थी। पत्नी शहाना ने बताया की बुधवार दोपहर रिजवान अपने दोस्त योगेंद्र के साथ बाइक से उसकी बहन रिंकी की ससुराल टुर्रा गांव जाने को कहकर निकला था। देर रात तक कई बार उन्होंने फोन मिलाया पर रिजवान से उनका संपर्क नहीं हो सका। वही परिजनों ने योगेंद्र को कई बार फोन किया पर उसका फोन भी नहीं उठा। मौक़े पर पहुंचे परिजनों ने दोस्त योगेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजनें के साथ घटना की जांच पड़ताल मे जुटी है। मामले मे घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया की युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर कर्रवाई की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।


















