कानपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड कानपुर के सामान्य निर्वाचन बैंकों की प्रबंध कमेटी के सदस्यों के नामांकन 18 जून को हुआ था जिसमें 12 क्षेत्रों से 14 संचालकों के निर्वाचन होना था,जिसमें घाटमपुर अनुसूचित जाति जो रिक्त रह गई थी और कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र जिसमें कल्याणपुर शिवराजपुर चौबेपुर ब्लाक आते हैं उसमें रवि शंकर दीक्षित शिव मोहन सिंह चंदेल श्रीमती शशि चंदेल सत्येंद्र सिंह द्वारा नामांकन किया गया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार उप जिला अधिकारी सदर ने 3 पर्चो की कमी पाई और उन्हें रद्द कर दिया। जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी गई थी। कई थानों की फोर्स लगी थी प्रशासनिक अधिकारी थोड़ी थोड़ी देर में चक्कर लगा रहे थे जिसमें सभी जिला सहकारी बैंक के प्रबंध समिति के सदस्यों को निर्विरोध घोषित किया गया। शिवदयाल सिंह परिहार बिधनू, श्रीमती कंचन सिंह अकबरपुर क्षेत्र ,रामेंद्र सचान डेरापुर क्षेत्र, रवि शंकर दीक्षित कल्याणपुर क्षेत्र, हर्षवर्धन सिंह एड. वृत्तिक क्षेत्र , सुरेश चंद्र वैश्य वृत्तिक क्षेत्र ,श्रीमती सुगंधा सिंह वृत्तिक क्षेत्र,अनिल कुमार सचान अमरोहा क्षेत्र, कुणाल गौरव कानपुर नगरी क्षेत्र, श्रीमती बिंदु मिश्रा बिल्हौर क्षेत्र, श्रीमती सुधा देबी मैंथा क्षेत्र व राजेश सिंह संदलपुर क्षेत्र तथा राणा प्रेम बहादुर सिंह सरसौल क्षेत्र से चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन वास्ते बड़ी गहमागहमी रही, जो पहली बार देखा था। जगत के नेता इतनी रुचि दिखा रहे हैं क्योंकि जिला सहकारी बैंक का निर्वाचन दो जिलों को मिलाकर होता है कानपुर नगर व कानपुर देहात शिवदयाल सिंह परिहार का नाम अध्यक्ष के लिए पहले से तय हुआ है तो कुछ निदेशक यह चाहते हैं कि उपाध्यक्ष कानपुर देहात का बनाया जाए। यहां बड़ी गहमागहमी चल रही है और लोगों की यह भी इच्छा है कि अगर अध्यक्ष सवर्ण हो तो उपाध्यक्ष पिछड़ी जाति का बनाया जाए, जिसका निर्णय आज किया जाएगा। उक्त निर्वाचन कार्यक्रम समय पर सहकारिता के खाटी नेता सुरेश गुप्ता, जिला सहकारी फेडरेशन के चेयरमैन अजय प्रताप, नया बाजार के निवर्तमान चेयरमैन गंगाराम शर्मा ,आदित्य तिवारी उपाध्यक्ष नया बाजार ,अनुराग दुबे निदेशक जिला सहकारी फेडरेशन सहित सहकारिता जगत के काफी लोग मौजूद थे।
जिला सहकारी बैंक के निदेशक घोषित


















