कलेक्ट्रेट सभागार में रामनवमी व नवरात्रि को लेकर एक बैठक एडीएम सिटी अतुल कुमार कि अध्यक्षता में हुई जिसमें कानपुर के प्रमुख देवी मंदिर बारादेवी मंदिर, तपेश्वरी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, काली मठिया शास्त्री नगर बारादेवी मंदिर किदवई नगर, वैभव लक्ष्मी मंदिर बिराहाना रोड़ एवं रामनवमी महोत्सव कमेटी शिवाल, रामनवमी समिति रावतपुर लाठी मोहाल अन्य सीमितयो पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बंसत लाल एडीसीपी ट्राफिक, अपर नगर अयुक्त भानु प्रताप, सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता, केस्को, मार्ग प्रकाश व अन्य विभागों के अधिकारी रहें। 13 अप्रैल नवरात्र प्रारंभ हो रहे है संबंधित क्षेत्र के ए सी एम व थानेदार एक बैठक आयोजन समितियों के साथ करें और जहां जो समस्या हो उसका निस्तारण कराएं सभी ने कहा एक परम्पार की देवी मंदिरों में प्रातः 4:00 बजे से भक्त आते हैं जो सिलसिला देर रात तक चलता है सभी सिद्ध देवी मन्दिरों की महिला पुलिस व पुलिस बल द्वारा विशेष सुरक्षा प्रदान कीजिए सफाई करायी जाए देवी मंदिर के पास बन्द लाइट बिजली के तारों को तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए बिजली कटौती न हो। 21 अप्रैल रामनवमी मे श्री रामजी की निकलने वाली शोभा यात्रा मार्गों के सड़को के गड्ढे ठीक करें बिजली के लटकते तारो को व्यवस्थित कर समस्याओं को रामनवमी से पूर्व दूर कराकर एक भव्य शोभायात्रा मार्ग तैयार कराएं जिन मार्ग से शोभायात्रा निकलेगी केस्को के उन सब स्टेशनो से बिजली कटौती न हो ताकि राम जी की निकलने वाली शोभायात्रा में किसी प्रकार की कोई परेशानियों न हो बैठक में गोपी कृष्ण ओमर, ज्ञानेंद्र विश्नोई, अवध बिहारी मिश्रा, मंंहत अभिषेक कृष्ण शास्त्री,अलोक ओमर, आकाश ओमर, शिवमंगल पुजारी, विनोद अवस्थी, दीपिति पाडेण्य आदि लोग मौजूद रहे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















