कानपुर। जहां एक तरफ योगी सरकार के मंत्री 9 साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं,, उसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया जहां इंसानियत ने इंसानियत को मार दिया। मामला कानपुर के परेड स्थित खलवे का है.. मौलाना बदरुद्दीन एक मस्जिद में इमामत करते हैं करीब 45 साल से उसी मस्जिद में नमाज पढ़ाते हैं,, इलाके के दबंग लोगों ने पहले उनके परिवार को घर खाली करने की धमकी दिया.. जब धमकी ना काम आई तो दबंगों ने मौलाना के मकान को आग के हवाले कर दिया.. इतनी गंदी हरकत करने के बावजूद दबंग और उनके साथी का कहना है कि अगर मकान खाली नहीं किया तो जैसे तुम्हारा घर फूंका है वैसे ही तुम लोगों को फूंक देंगे.. पीड़ित परिवार लगातार चौकी थाने का चक्कर काट रहा था.. लेकिन क्षेत्रीय पुलिस कार्रवाई के नाम पर टालमटोली कर रही थी.. परिवार डरा सहमा था जिसके चलते पीड़ित मौलाना ने अपने बच्चों को गांव भेज दिया.. मंगलवार को पीड़ित दंपत्ति हाथ में पोस्टर लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस शिकायत करने पहुंचा। पोस्टर में लिखा था कि कानपुर नगर प्रशासन मेरी मदद करो.. क्षेत्र के दबंग मेरा मकान बनने नहीं दे रहे.. दबंग लोगों ने मेरे मकान में आग लगाई व अभी तक उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें घर वापस भेज दिया। और बताया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी…
45 साल नमाज़ पढ़ाने का मिला इनाम , दबंगों ने जला दिया मकान


















