Advertisement

श्री यज्ञसेनी वैश्य नवयुवक मण्डल एवम हलवाई समाज ने भजन संध्या एवं महाप्रसाद का किया आयोजन

कानपुर :- श्री यज्ञसेनी वैश्य नवयुवक मण्डल हलवाई समाज कानपुर द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की असीम अनुकम्पा से महाप्रसाद एवं भजन संध्या का आयोजन दिनांक 02.07.2023 दिन रविवार स्थान महाराष्ट्र भवन खलासी लाइन कानपुर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बांके बिहारी जी कि आरती कर किया है जिसमे मण्डल के सभी कार्यकर्ता तथा भक्त मौजूद रहे आरती के बाद कार्यक्रम से मुकुल बन्धुओं द्वारा मधुर-मधुर भजन जैसे सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया, कजरारे तेरे मोटे मोटे नैन नजर ना लग जाये बिहारी जी, वृन्दावन वन जाउंगी सखी गा कर भक्तो को मोहित कर लिया व भगवान जी के दरबार मे मनमोहित झाकियों की प्रस्तुती की गई। उक्त कार्यक्रम मे नगर के माननीय विधायक श्री अमिताभ बाजपेई, श्री सलिल विश्नोई (सदस्य) विधान परिषद), सुरेन्द्र मेथानी (विधायक) पार्षद अभिषेक गुप्ता (मोनू) तथा श्री यज्ञसेनी वैश्य हलवाई समाज के उन्नाव, लखनऊ, सीतापुर व अन्य जिलो के गणमान व अतिविशिष्ट व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, महामंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता, अंकित गुप्ता (गोलू ), सुमित गुप्ता, वेदांत गुप्ता, गौरव गुप्ता, नीरज गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, अंकुर चौरसिया, अंकित गुप्ता, शुभम मिश्रा आदि मण्डल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh