Advertisement

प्रेरणा पुरुष-जगेन्द्र स्वरूप की 75 वीं जयंती पर भाव स्मृति अंक का विमोचन

प्रेरणा पुरुष जागेंद्र स्वरूप 75वीं जयंती पर जागेंद्र स्वरूप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों एवं बताए हुए मार्ग को याद कर किया गया उन्हें याद। वहीं- जगेन्द्र स्वरूप भाव स्मृति अंक तब तक का विमोचन किया गया। रविवार कानपुर विकासिका साहित्यिक संस्था,कानपुर द्वारा जर्नलिस्ट क्लब,अशोक मगर, कानपुर में जगेन्द्र स्वरूप जी की 75वीं जयंती पर प्रेरणा पुरुष -जगेन्द्र स्वरूप भाव स्मृति अंक का विमोचन का भव्य समारोह आयोजन किया गया। जिसमें शहर की तमाम जानी मानी हस्तियों ने जागेंद्र स्वरूप के आदर्शों को याद करके उनके चित्र पर श्रद्धा पुष्प समर्पित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाणी वंदना डॉ. शशि शुक्ला द्वारा प्रस्तुत की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री के के अवस्थी जी मुख्य अतिथि डॉ. लक्ष्मीकान्त पाण्डेय जी मुख्यवक्ता डॉ. जहान सिंह जी, विशिष्ट वक्ता डॉ. सी. डी.यादव रहे। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। स्वागताध्यक्ष श्री राकेन्द्र मोहन तिवारी द्वारा मंचासीन लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. ओम प्रकाश पाठक जी द्वारा किया गया। नगर के अनेक गणमान्य साहित्यकार इस समारोह के साक्षी रहे। इस अवसर पर श्री हरिनारायण तिवारी जी, श्री शिव सहाय मिश्रा जी, पूर्णिमा त्रिपाठी जी, दुर्गा बाजपेई जी, श्री शिव शरण त्रिपाठी जी अम्बुज गुप्ता जी, इरशाद कानपुरी जी, डॉ. पी. एन. शर्मा जी, सुरेन्द्र गुप्त सीकर की रमेश मिश्र आनन्द जी, श्री विजय नारायण शुक्ल जी, दिनेश चन्द्र त्रिपाठी जी, राम कृष्ण पांडेय नरेश चन्द शुक्ला, श्यामदेव सिंह, सुरेश गुप्त, डी. एन. मालवीय आदि पूरे समारोह के दौरान उपस्थित रहे। अन्त में डॉ. विनोद त्रिपाठी जी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh