कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता और कानपुर उद्योग महिला व्यापार मंडल की अध्यक्षा श्रीमती गीता गुप्ता की उपस्थिति में आभार एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। जिसमें कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल के डॉ. राकेश वर्मा (निदेशक एवं प्रोफेसर) एलपीएस इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी को माला पहनाकर एवम स्मृति चिन्ह देकर उनके समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य और विशिष्ट योगदान के लिए कानपुर उद्योग महिला व्यापार मंडल ने आभार और सम्मानित किया।
डॉ. राकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि वह व्यापारियों के बीच में आकर एक सेमिनार करेंगे, जिसमें स्वस्थ हृदय पर चर्चा होगी, जिससे व्यापारी स्वास्थ्य लाभ उठा सके। राजेश गुप्ता अध्यक्ष कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने आश्वासन दिया कि डॉक्टर साहब से समय लेकर व्यापारियों के हितों के लिए ह्रदय स्वास्थ्य शिविर महिला उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में राजेश गुप्ता अध्यक्ष कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ,श्रीमती गीता गुप्ता अध्यक्ष कानपुर महिला उद्योग व्यापार मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर वर्मा वरिष्ठ मंत्री विराट गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेनू जी मौजूद रहे।
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल और कानपुर उद्योग महिला व्यापार मंडल की उपस्थिति में आभार एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।


















