Advertisement

अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन जिला कानपुर द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया

कानपुर नगर। गजानन पार्क एच 2 ब्लॉक किदवई नगर में अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन जिला कानपुर द्वारा जिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल की तरफ से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण क्षेत्र के विधायक महेश त्रिवेदी, विपुल त्रिवेदी अपने दल बल के साथ उपस्थित हुए उन्होंने जनता के लिए संदेश दिया की हमें आने वाली पीढ़ियों को देखते हुए वृक्षारोपण जगह-जगह करते रहना चाहिए। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन जिला कानपुर के प्रधान महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए वृक्षारोपण अति आवश्यक है,महिला विंग की जिला अध्यक्ष विनीता अग्रवाल ने बताया पौधारोपण के साथ-साथ उसकी सुरक्षा भी अति आवश्यक है। पार्कों में जानवरों के लिए रोकथाम होनी चाहिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य पोद्दार ने बताया वातावरण को हरा-भरा रखने के लिए वृक्षारोपण किया गया भूतपूर्व पार्षद वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज गुप्ता ने कहा कि हमारे आवास कितने ही कीमती हो लेकिन हरियाली के बिना बेकार है। इसी कड़ी में महामंत्री प्रतिभा झांझरिया ने अपने विचार रखे और वृक्षारोपण आगे भी बराबर करते रहने के लिए आश्वासन दिया सतीश अग्रवाल, रिंकू सिंगला ने बताया कि नीम, अशोक, मनोकामना,बेल पत्री के पौधे लगाए गए। सांस्कृतिक मंत्री अंजू गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण को बढ़ाने के लिए हमें ऑक्सीजन युक्त पौधे लगाने चाहिए। साथ ही भाजपा के रोटेरियन गौरव तिवारी भी हमारे बीच में मौजूद रहे और वृक्षारोपण में अपनी भागीदारी दी। सभी सदस्यों को ठंडा मट्ठा और फल वितरण किए गए वाकई है, चिंतनीय विषय है बढ़ता हुआ तापमान लोग ऐसी का अत्यधिक प्रयोग करने लग गए हैं जिसके कारण बाहर का वातावरण अत्यधिक गर्म होता जा रहा है जिसके लिए अब वृक्षारोपण बहुत ही अधिक आवश्यक होता जा रहा है बारिश के मौसम में फलदार पेड़ छायादार पेड़ और ऑक्सीजन युक्त पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। धन्यवाद मंजू गुप्ता द्वारा दिया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh