नरौना चौराहा स्थित मेगा मॉल काम्प्लेक्स में फायर ड्रिल कराई गई जिसमें श्री कैलाश चन्द्रा, अग्निशमन अधिकारी लाटूश रोड ने अगुआई की. उन्होंने कहा कि हाल ही में कानपुर में अनेक भीषण अग्निकांड हुये इसलिए चौकस रहना और समय समय पर आग बुझाने का प्रयास करते रहना चाहिये। उनकी टीम ने अनेक अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। मेगा मॉल के सिक्योरिटी ऑफिसर श्री अख्तर अली के नेतृत्व में पूरी ड्रिल कराई गई जिसमें पानी की तीव्र बौछार, ड्राई पाउडर, कंप्रेस्ड गैस व फोम के अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग किया गया। इसके अतिरिक्त ऊँचे स्थान से कूदने के लिए सुरक्षा जाल का भी प्रयोग किया गया।
जैसे ड्रिल का साईरन बजा मॉल के कर्मचारियों ने पूरी बिल्डिंग को खाली कराकर लोगों को छत व जमीन पर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया। ड्रिल में दुर्गेश मिश्रा, श्याम सुन्दर, सैमुअल बक, सुधीर वर्मा व् मॉल के पदाधिकारी ए डी नरोन्हा, डॉ मिन्हाज जाफरी, अनुराग गुप्ता दीपक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे
नरौना चौराहा स्थित मेगा मॉल काम्प्लेक्स में फायर ड्रिल कराई गई


















